हैदराबाद में निर्माणाधीन मेहराब ढहने से 3 मरे

हैदराबाद, 2 अगस्त (आईएएनएस)। हैदराबाद में मंगलवार को एक निर्माणाधीन मेहराब ढहने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और अन्य दो घायल हो गए।

हादसा वसंत नगर के कुकटपल्ली इलाके में हुआ है।

मृतकों की पहचान आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के नागभूषणम, जनार्दन और धरम राव के रूप में की गई है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493