हैदराबाद में मल्टी-लेवल फ्लाईओवर का शिलान्यास

हैदराबाद, 3 जनवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने रविवार को शहर में तीन स्थानों पर मल्टी-लेवल फ्लाईओवर का शिलान्यास किया।

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री के. तारकरामा राव ने रणनीतिक सड़क विकास योजना (एसआरडीपी) के तहत बंजारा हिल्स में के.बी.आर. पार्क में और हाईटेक सिटी में माइंडस्पेस पार्क और राजीव पार्क में फ्लाईओवर का शिलान्यास किया।

शिलान्यास समारोह में केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय, तेलंगना के उपमुख्यमंत्री महमूद अली और राज्य के कुछ अन्य मंत्री भी मौजूद थे।

तारकरामा राव ने कहा कि मल्टी-लेवल फ्लाईओवरों और स्काईवाक के निर्माण पर 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च होगा।

योजना के मुताबिक, फ्लाईओवर और स्काईवाक का निर्माण कर 54 स्थानों पर सड़क को लाल बत्ती मुक्त किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि अगले महीने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम का चुनाव होने वाला है।

इस मौके पर दत्तात्रेय ने कहा कि हैदराबाद देश की सबसे अच्छी राज्य-राजधानी बनेगी। दत्तात्रेय सिकंदराबाद से लोकसभा सदस्य हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493