हैदराबाद में सड़क दुर्घटना में 3 मरे

हैदराबाद, 12 मई (आईएएनएस)। हैदराबाद शहर के बाहरी इलाके में एक कार के डिवाइडर से टकराने के बाद एक अन्य वाहन से टकरा जाने के कारण शुक्रवार को तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि आउटर रिंग रोड पर एक तेज रफ्तार कार पलट गई और डिवाइडर से टकरा गई, उसके बाद वह एक डीसीएम मोबाइल वैन से टकरा गई।

पीड़ितों की पहचान रवि तेजा (27), सूर्य तेजा (27) और रोहित (28) के रूप में की गई है।

पुलिस ने कहा कि कार में बैठी किरन को काफी चोट आई है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इसी तरह की घटना 10 मई को हैदराबाद में हुई थी, जिसमें आंध्र प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के 22 वर्षीय बेटे और उसके दोस्त की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493