हैदराबाद में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 2 गिरफ्तार

हैदराबाद, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। हैदराबाद पुलिस ने सोमवार को एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पीड़ित लड़की की शिकायत पर पांच अन्य आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

पीड़िता दार्जिलिग की रहने वाली है और यहां पर हिमायत नगर में रहती है। उनसे नारायणगुडा पुलिस थाने में शिकायत दी कि उसके प्रेमी और छह अन्य लोगों ने रविवार रात उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता की उम्र 16 वर्ष है और वह यहां पर एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। उसने पुलिस को बताया कि उसके प्रेमी ने प्यार के नाम पर उसके साथ धोखा किया और अपने छह दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के बयान के मुताबिक, उसके प्रेमी ने उसे सिकंदराबाद के एक पार्क में बुलाया और वहां पर अपने दोस्तों के साथ उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पीड़ता का प्रेमी भी शामिल है। इसके साथ ही पांच अन्य आरोपियों का पता लगाने के लिए एक टीम गठित कर दी है। आरोपियों के खिलाफ निर्भया कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493