हैदराबाद में 2 अभिनेत्रियां देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार

हैदराबाद, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। हैदराबाद में देह व्यापार के एक रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, जिसमें मुंबई की दो अभिनेत्रियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हैदराबाद, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। हैदराबाद में देह व्यापार के एक रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, जिसमें मुंबई की दो अभिनेत्रियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कहा कि पॉश बंजारा हिल्स इलाके के पांच सितारा होटलों में शनिवार रात छापा मारा गया और इन लोगों की गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तार लोगों में एक बॉलीवुड अभिनेत्री व दूसरी टेलीविजन अभिनेत्री शामिल हैं। इसके अलावा दो दलालों को भी गिरफ्तार किया गया है जो ऑनलाइन इस रैकेट को चलाते हैं और ग्राहकों के लिए होटलों में कमरे बुक करते हैं।

पुलिस हालांकि अभिनेत्रियों की पहचान नहीं कर पाई है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुंबई की दो लड़कियों को होटलों से गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है।

पंजगुट्टा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर एस. रविंदर ने कहा कि पुलिस ने देह व्यापार रैकेट की सूचना पर ताज डेक्कन होटल के कमरों में छापा मारा था।

इसके बाद इसी इलाके के एक अन्य होटल से टीवी अभिनेत्री सहित दो अन्य लोग गिरफ्तार किए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493