हैदराबाद, 14 अगस्त (आईएएनएस)। हैदराबाद में पुलिस ने छह संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन बांग्लादेशी शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकरी दी।
शहर में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वाहनों आदि की जांच की जा रही है। इसी दौरान शहर के पुराने इलाके से इन छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन्हें पूछताछ के लिए अज्ञात जगह ले जाया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए लोगों का संबंध बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठन जेहाद-उल-इस्लामी से नहीं साबित हुआ है।
जांच से पता चला है कि फरवरी 2013 में शहर के दिलसुख नगर इलाके में बम विस्फोट करने वाले वकास की इन लोगों ने मदद की थी। इस विस्फोट में 16 लोग मारे गए थे।
गिरफ्तार लोगों में तीन हैदराबाद के रहने वाले हैं। ये लोग जाली दस्तावेजों के आधार पर खाड़ी देश जाने की कोशिश कर रहे थे।
पुलिस उन लोगों की भी तलाश कर रही है जिन पर इन छह लोगों की मदद करने का शक है।
dharmpath.com dharmpath