हैदराबाद : मेट्रो स्टेशन से कूदकर व्यक्ति ने जान दी

हैदराबाद, 8 नवंबर (आईएएनएस)। हैदराबाद में गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, घटना अमीरपेट मेट्रो स्टेशन की है, जहां उसने स्टेशन की पहली मंजिल से छलांग लगाई। उसके सर में चोट आई थी, जिससे उसकी मौक पर ही मौत हो गई।

इस सप्ताह में मेट्रो स्टेशन पर इस तरह की यह दूसरी घटना है।

मंगलवार को विक्टोरिया मेमोरियल मेट्रो स्टेशन से एक महिला ने छलांग लगाई थी। हालांकि उसे चोटें आई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुअ कि घरेलू समस्याओं के कारण उसने आत्महत्या का प्रयास किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493