हैदराबाद से आईएस के 2 और मददगार गिरफ्तार

हैदराबाद, 12 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हैदराबाद से आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की मदद करने वाले दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने पिछले महीने हैदराबाद में आईएस की सक्रियता का भंडाफोड़ किया था और उसी मामले की जांच के दौरान दोनों संदिग्धों की गिरफ्तारी हुई है।

अब तक इस मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

हाल में गिरफ्तार किए गए दोनों आईएस समर्थकों की पहचान 30 वर्षीय मोहम्मद अताउल्ला रहमान और 42 वर्षीय सैयद नेमतुल्ला हुसैनी के रूप में कर ली गई है।

एनआईए के एक अधिकारी ने मंगलवार को पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, “रहमान और हुसैनी की आतंकवादी गतिविधियों में संल्पितता का पता लगने के बाद उन्हें सोमवार को गिरफ्तार किया गया। दोनों को मंगलवार को एनआईए की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा और एनआईए आगे की जांच के लिए उनकी हिरासत की मांग करेगा।”

रहमान कथित तौर पर आतंक की साजिश का मुख्य कर्ता-धर्ता था। वह संगठन के सदस्यों को चरमपंथ की ओर आने के लिए प्रेरित करता था और कथित तौर पर संगठन के सदस्यों को आईएस प्रमुख अबू बकर अल बगदादी से आईएस के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाने की व्यवस्था करता था।

इस मामले में गिरफ्तार सह-आरोपी के खुलासे के अनुसार, रहमान आतंक की साजिश रचने के लिए की गई कई बैठकों में हिस्सा ले चुका है।

एनआईए के अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार दूसरा संदिग्ध हुसैनी कथित तौर पर संगठन के लिए धन इकट्ठा करने का काम करता था। वह भी आतंक की साजिश रचने के लिए की गई कई बैठकों में हिस्सा ले चुका है।

एनआईए ने 29 जून को हैदराबाद की पुरानी बस्तियों में 10 जगहों पर की गई छापेमारी के दौरान 11 युवकों को गिरफ्तार किया था और हैदराबाद में आईएस की सक्रियता का भंडाफोड़ किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493