हैम्बर्ग ने स्वीडिश मिडफील्डर इकडाल से करार किया

बर्लिन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब एफसी हैम्बर्ग ने स्वीडन के मिडफील्डर एल्बिन इकडाल के साथ करार किया है।

बर्लिन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब एफसी हैम्बर्ग ने स्वीडन के मिडफील्डर एल्बिन इकडाल के साथ करार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इकडाल इससे पहले इटली के क्लब कैगलियारी साल्सियो के लिए खेल रहे थे। दोनों क्लबों ने रविवार को इसकी पुष्टि कर दी है।

हैम्बर्ग ने इकडाल के साथ चार साल का करार किया है। नए करार के मुताबिक वह जून 2019 तक क्लब के साथ बने रहेंगे।

25 साल के इकडाल ने कैगलियारी के लिए चार साल में कुल 115 मैच खेले। वह 2011 से स्वीडिश नेशनल टीम का हिस्सा हैं और अब तक कुल 17 मैच खेल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493