बर्लिन, 7 जुलाई (आईएएनएस)। स्टटगार्ट के लिए खेलने वाले जापानी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी गोटोकू साकाई ने एफसी हैम्बर्ग के साथ करार किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक दोनों क्लबों ने इस खबर की पुष्टि कर दी है।
24 साल के साकाई ने साढ़े तीन साल स्टटगार्ट में बिताने के बाद हैम्बर्ग के डिफेंस को मजबूत करने के लिए नया करार किया है।
दोनों क्लब हालांकि करार के विस्तृत ब्यौरे को लेकर शांत हैं। करार की घोषणा सोमवार को हुई।
dharmpath.com dharmpath