हिमानी शिवपुरी को पसंद नहीं सेक्स कॉमेडी

मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी का कहना है कि वह सेक्स कॉमेडी फिल्मों से दूरी बनाए रखना पसंद करती हैं, लेकिन इस तरह की फिल्मों में काम कर रहे लोगों के साथ उन्हें कोई परेशानी नहीं है।

हिमानी ने कहा, “मैं सेक्स कॉमेडी फिल्मों में काम नहीं करती और जो लोग इस तरह की फिल्मों में काम करते हैं। उनसे मुझे कोई परेशानी नहीं है, क्योंकि सिनेमा, कला और थिएटर समाज का आईना है। लोग इस तरह की फिल्मों को पसंद करते हैं, इसलिए इस तरह की फिल्में बनती हैं। जिस दिन लोग इस तरह की फिल्में देखना छोड़ देंगे। इनका बनना भी बंद हो जाएगा।”

हिमानी का मानना है कि सेक्स जीवन का सच है, इसलिए इसे अच्छे तरीके से पर्दे पर दिखाना चाहिए।

उन्होंने अपनी आगामी फिल्मों के बारे में बताया, “मौजूदा समय में मैं दो फिल्मों में काम कर रही हूं। ‘वेडिंग पुलाव’ और ‘द ब्लैक ट्रूथ’। ‘द ब्लैक ट्रूथ’ बिहार में हुई एक वास्तविक घटना पर आधारित है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493