हैरी स्टाइल्स ने वर्ल्ड टूर शुरू किया

सैन फ्रांसिस्को, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। गायक हैरी स्टाइल्स बतौर एकल कलाकार अपने पहले वर्ल्ड टूर पर हैं और उन्होंने यहां टूर के पहले पड़ाव के दौरान म्यूजिक बैंड ‘वन डायरेक्शन’ के सफल गीतों पर प्रस्तुति दी।

एकल कलाकार के रूप में शुरुआत करने से पहले स्टाइल्स वन डायेरक्शन के सदस्यों में से एक थे।

स्टाइल्स (23) ने मंगलवार को कहा, “यहां आने के लिए आपका धन्यवाद।”

गायक ने अपने पहले एकल टूर की शुरुआत वन डायरेक्शन के 2014 में आए एल्बम ‘फोर’ के गाने ‘स्टॉकहोम सिंड्रोम’ से की।

इस प्रस्तुति के बाद स्टाइल्स ने अपने नाम पर एल्बम ‘हैरी स्टाइल्स’ के एकल गीतों पर भी प्रस्तुति दी।

शो के दौरान स्टाइल्स ने रॉकबैंड फ्लीटवुड मैक के सम्मान में बैंड का हिट गाना ‘द चेन’ भी गाया।

गायक ने शो का समापन अपना पहला एकल गीत ‘साइन ऑफ टाइम्स’ गाकर किया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493