हैलोविन के लिए टोक्यो पुलिस अलर्ट पर

टोक्यो, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्वभर में मनाए जाने वाले हैलोविन त्योहार के लिए जापान की राजधानी टोक्यो में शुक्रवार को पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं।

सार्वजनिक प्रसारक एनएचके की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस इस त्योहर के अवसर पर लोकप्रिय शिबुया और रूपोंगी जिले से शुक्रवार से शनिवार रात तक विभिन्न तरह की पोशाक पहनकर निकलने वाले सैकड़ों लोगों के लिए चिंतित है।

इस दिन पर इन इलाकों में कई तरह के समारोह आयोजित किए जाएंगे। इसमें हैलोविन परिधान फोटो सेशन भी शामिल है।

शिबुया और रूपोंगी जिले में शुक्रवार को लोगों के बीच यातायात की और अन्य तरह की परेशानियों से बचने के लिए पुलिस और अधिकारियों को तैनात करेगी।

हैलोविन के अवसर पर इलाकों में संभावित परेशानियों से बचने के लिए शनिवार को दंगा-रोधी पुलिस सहित और भी सैकड़ों अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।

शिबुया और रूपोंगी जिले में “डीजे पुलिस अधिकारी” नामक एक दंगा दस्ते की जनसंपर्क टीम भी यातायात सेवा में कार्यरत होगी।

टोक्यों में हैलोविन मनाने अन्य देशों से आए लोगों की सहायता के लिए विदेशी भाषाओं में सशक्त पुलिस अधिकारियों को तैनात किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493