हैवमोर आइसक्रीम अब दिल्ली में भी

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। हैवमोर आइस्क्रीम भारत का प्रमुख 100% प्योर मिल्क आइसक्रीम ब्रांड है जो 1944 से अपने स्वादिष्ट उत्पादों के जरिये लोगों को खुश करता आ रहा है। कंपनी ने मंगलवार को नई दिल्ली और उत्तर भारत में प्रवेश करने की घोषणा की।

हैवमोर अब नई दिल्ली और आसपास के राज्यों में आइसक्रीम की विस्तृत रेंज के साथ उपलब्ध होगा और उत्तर भारत को एक प्यारा और क्रीमी स्वाद का आनंद प्रदान करेगा। ब्रांड द्वारा अगले 36 महीनों में 100 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिसके तहत फरीदाबाद में एक नई अत्याधुनिक उत्पादन सुविधा और प्रति दिन 1 लाख लीटर आइसक्रीम की उत्पादन क्षमता स्थापित की जाएगी।

इस नई सुविधा से कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर प्रतिदिन 3.5 लाख लीटर आइसक्रीम हो जाएगी।

हैवमोर का रणनीतिक व्यावसायिक लक्ष्य और विकास योजना नए बाजारों की तलाश और पूरे भारत में अपनी उपस्थिति मजबूत करने पर केंद्रित होगा, जिसमें 100 से अधिक आइसक्रीम पार्लर और 10,000 रीटल आउटलेट शामिल हैं।

हैवमोर आइसक्रीम लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप चोना ने कहा, “भारत में हैवमोर के 8वें बाजार की घोषणा करते हुए हमें खुशी हो रही है। दिल्ली के समृद्ध इतिहास और स्वादिष्ट भोजन के साथ ही आइसक्रीम की भरपूर खपत को देखते हुए यहां के उपभोक्ताओं के लिए हम प्योर आइसक्रीम्स की विस्तृत रेंज पेश करेंगे। हैवमोर के साथ उन्हें विशेष फ्लेवर की प्योर एवं क्रीमी वेरायटी प्राप्त होगी।”

उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में 100 करोड़ रुपये की लागत से लगाई जाने वाली नई अत्याधुनिक आइसक्रीम उत्पादन सुविधा के निर्माण का पहला चरण दिसंबर 2016 तक पूरा होने का लक्ष्य है।

हैवमोर आइसक्रीम विभिन्न पैक्स और 10 रुपये से लेकर 350 रुपये तक विभिन्न कीमतों में उपलब्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493