हॉकी इंडिया ने ओल्टमैंस को हटाया

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया (एचआई) ने शनिवार को कड़ा फैसला लेते हुए पुरुष टीम के मुख्य कोच रोएलेंट ओल्टमैंस को अपने पद से हटा दिया है।

एचआई ने इसका कारण बीते 18 महीनों में टीम के प्रदर्शन में आई गिरावट को बताया है।

एचआई द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार, हाई परफॉर्मेस डायरेक्टर डेविड जॉन टीम के अंतरिम कोच के तौर पर काम करेंगे।

एचआई ने यह फैसला अपनी हाई परफॉर्मेस एंड डेवलपमेंट समिति की तीन दिन तक चली बैठक के बाद लिया है जो शनिवार को खत्म हुई।

इस बैठक में 24 सदस्यों ने हिस्सा लिया था, जिसमें चयनसमिति के अध्यक्ष हरबिंदर सिंह, और उनके साथी बी.पी. गोविंदा, वी भास्करन, थोएबा सिंह, ए.बी. सुबैया और आर.पी. सिंह शामिल थे।

इनके अलावा टीम के मौजूदा खिलाड़ी जयदीप कौर, सरदार सिंह, पी.आर. श्रीजेश, मनप्रीत सिंह भी ओल्टमैंस के साथ मौजूद थे। इनके अलावा, जुगराज सिंह, अर्जुन हलप्पा, हैंस स्टीडर, स्कॉट कोनवे, डेविड जॉन, एलेना नॉर्मेन भी शामिल थे।

एचआई के बयान में कहा गया है, “इस बैठक का मकसद हाल ही में हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स और यूरोप दौरे पर राष्ट्रीय पुरुष टीम के प्रदर्शन का आकलन करना था। साथ ही आने वाले टूर्नामेंट में टीम के विजयी पथ पर लौटने के लिए जरूरी कदम उठाना था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493