हॉकी कप्तान पर मंगेतर ने लगाया ‘यौन उत्पीड़न’ का आरोप, जांच शुरू

लुधियाना, 3 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन की एक महिला ने अपने मंगेतर और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर ‘यौन उत्पीड़न’ का आरोप लगाया है। पंजाब पुलिस की ओर से बुधवार को कहा गया कि मामले की जांच की जा रही है।

लुधियाना पुलिस के अनुसार, यौन उत्पीड़न की शिकायत इंग्लैंड के लीड्स शहर में रहने वाली भारतीय मूल की महिला ने दर्ज कराई है। वह ब्रिटेन में अंडर-19 हॉकी टीम की पहली सिख खिलाड़ी हैं।

शिकायत लुधियाना जिले के कूमकलां पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी एस.एस. नागरा ने मामले की जांच किए जाने की पुष्टि की है।

महिला ने लुधियाना पुलिस आयुक्त पी. एस उमरांनागल के पास शिकायत दर्ज करवाई, जिन्होंने मामले की जांच के निर्देश दिए।

महिला का आरोप है कि सरदार सिंह ने 2014 में उससे सगाई की। इसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने और वह हाल में गर्भवती हो गईं। आरोप है कि सरदार सिंह ने उन्हें गर्भपात कराने के लिए मजबूर कर दिया और धीरे-धीरे उन्हें नजरअंदाज करना शुरू कर दिया।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, दोनों में एक सोशल नेटवर्किं ग साइट के जरिए दोस्ती हुई और वह 2012 में सरदार सिंह से मिलीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493