हॉकी : भारत ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया

नेल्सन (न्यूजीलैंड), 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम ने बुधवार को हुए दूसरे मैच में मेजबान न्यूजीलैंड को 3-1 से हरा दिया।

इस जीत के साथ भारत ने चार मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली।

भारत के लिए रमनदीप सिंह, ललित उपाध्याय और निकिन थिमैया ने एक-एक गोल किए।

न्यूजीलैंड के लिए मैच का एकमात्र गोल केन रसेल ने किया।

भारतीय टीम मंगलवार को हुआ पहला मैच 0-2 से हार गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493