बाघ नहीं, गाय हो राष्ट्रीय पशु : अनिल विज

चंडीगढ़, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। विभिन्न राज्यों में गोहत्या व गोमांस पर प्रतिबंध और उत्तर प्रदेश के दादरी गांव में गोमांस खाने के आरोप में एक व्यक्ति की हत्या के बाद उठे विवादों के बीच हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ की बजाय गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई है।

चंडीगढ़, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। विभिन्न राज्यों में गोहत्या व गोमांस पर प्रतिबंध और उत्तर प्रदेश के दादरी गांव में गोमांस खाने के आरोप में एक व्यक्ति की हत्या के बाद उठे विवादों के बीच हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ की बजाय गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई है।

इस संबंध में उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया और लिखा, “रॉयल बंगाल टाइगर की जगह गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए।”

विज हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में वरिष्ठ मंत्री हैं, जिसने पिछले साल अक्टूबर में विधानसभा चुनावों में जीत के बाद राज्य में सत्ता संभाली।

हरियाणा की भाजपा सरकार ने इस साल मार्च में राज्य में गोमांस की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। हालांकि राज्य सरकार का यह फैसला कई लोगों को रास नहीं आया। खासतौर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे राज्य के गुड़गांव में लोगों को यह फैसला बिल्कुल पसंद नहीं आया, जहां बड़ी संख्या में विदेशी रहते हैं।

अपनी बेबाक टिप्पणियों के कारण विज अक्सर चर्चा में रहते हैं और कई बार तो उनकी टिप्पणियों के कारण मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार को फजीहत तक झेलनी पड़ी।

विज ने जुलाई में अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा को ‘बेटी बचाओ’ कार्यक्रम के लिए राज्य की एम्बेसडर नियुक्त करने के मुख्यमंत्री खट्टर के फैसले पर नाखुशी जताई थी। उन्होंने कहा था कि इस सिलसिले में उन्हें नजरअंदाज किया गया।

इससे पहले फरवरी में विज ने स्वास्थ्य विभाग के काम में मुख्यमंत्री के ‘हस्तक्षेप’ पर नाराजागी जताते हुए ट्वीट किया था।

विज अंबाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं। पिछले साल अक्टूबर में राज्य विधानसभा के चुनाव में पार्टी के बाद राज्य में बनने वाली भाजपा की पहली सरकार में वह भी मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार थे। लेकिन मुख्यमंत्री के रूप में खट्टर का चयन किया गया।

उन्होंने खट्टर सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर ट्वीट कर कहा था, “कुछ लोग मुझे मेरे काम करने के तरीके से रोकना चाहते हैं, लेकिन वे कभी कामयाब नहीं होंगे। मैं अपने तरीके से काम करता रहूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493