हॉकी वर्ल्ड लीग : मलेशिया ने कजाकिस्तान को हराया

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। मलेशिया ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में शनिवार को शुरू हुए महिला हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड-2 के पहले मैच में कजाकिस्तान को 8-0 से हराकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया।

मलेशिया की ओर से पहला गोल कप्तान सिती रुहानी ने सातवें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक के जरिए किया। इसके बाद 10वें मिनट में नुरुल मंसूर ने मलेशिया की बढ़त 2-0 कर दी।

मलेशिया को तीसरी सफलता 28वें मिनट में सिती ओथमान ने पेनाल्टी कॉर्नर पर दिलाई। गोलों का सिलसिला यहीं नहीं रुका और मध्यांतर से पहले फातिन मोहम्मद सुकरी ने गोल कर मलेशिया को 4-0 से आगे कर दिया।

तीसरे क्वार्टर में मलेशिया ने 33वें और 37वें मिनट में दो और गोल किए। यह दोनों गोल फाजिला सिल्वेस्टर सिलिन और नोरबैनी हाशिम ने दागे।

मैच के आखिरी दो गोल 53वें और 59वें मिनट में क्रमश: सुरिजान नोह और हैनिस ओन की स्टिक से निकले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493