हॉक्स बे कप से कई अच्छे अनुभव हासिल हुए : रितु रानी

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। हाल में खत्म हुए हॉक्स बे कप में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला टीम की कप्तान रितु रानी ने मंगलवार को कहा कि इस टूर्नामेंट से कई सकारात्मक अनुभव हासिल हुए हैं और टीम अब जून में होने वाले हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में खेलने के लिए तैयार है।

न्यूजीलैंड के हेस्टिंग्स में आयोजित हुए हॉक्स बे कप टूर्नामेंट में भारत को सातवें स्थान से संतोष करना पड़ा। इस टूर्नामेंट में आठ टीमों मे हिस्सा लिया था।

भारत का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में बहुत उत्साहजनक नहीं रहा लेकिन कुछ मौकों पर टीम ने अच्छा खेल दिखाया। भारत लीग मुकाबले में आस्ट्रेलिया को 0-0 से ड्रा पर रोकने में कामयाब रहा जबकि सातवें-आठवें स्थान के लिए हुए मैच में टीम ने रैंकिंग में अपने से ऊपर जापान को 3-2 से शिकस्त दी।

भारतीय कप्तान रितु ने प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए कहा, “हमने टूर्नामेंट से कई अच्छे अनुभव हासिल किए। साथ ही हमारी कुछ कमियां और कमजोरियां भी सामने आईं। हम नए सिरे से अपनी योजना तैयार करेंगे और इन कमजोरियों पर ध्यान देंगे।”

हॉकी इंडिया (एचआई) के हाई परफॉरमेंस डायरेक्टर रोएलांट ओल्टमैंस ने भी प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए कहा कि भारतीय महिला टीम ने दुनिया की कुछ शीर्ष टीमों के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493