हॉपमैन कप की जगह खेला जाएगा नया एटीपी कप

सिडनी, 28 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिमी आस्ट्रेलिया में स्थित शहर पर्थ अब 31 वर्ष पुराने हॉपमैन कप की मेजबानी नहीं करेगा। टेनिस आस्ट्रेलिया ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मिश्रित प्रारूप वाले इस टूर्नामेंट की जगह अब पुरुषों की एटीपी प्रतियोगिता ने ली है जिसे एटीपी कप के नाम से जाना जाएगा।

एटीपी कप अब तीन शहर पर्थ, सिडनी और ब्रिसबेन में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में विश्व के शीर्ष 100 पुरुष टेनिस खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

पश्चिमी आस्ट्रेलिया के पर्यटन मंत्री पॉल पापालिया ने कहा, “750 एटीपी रैकिंग प्वाइंट और 2.2 करोड़ आस्ट्रेलियन डॉलर की इनामी राशि के साथ एटीपी कप हर सीजन में सबसे बेहतरीन अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को आकर्षित करेगा।”

पापालिया ने कहा, “नया टूर्नामेंट अधिक मीडिया को भी आकर्षित करेगा जिससे हम दुनिया के दर्शकों के सामने पर्थ और अपने राज्य को प्रमोट कर सकते हैं।”

कई खिलाड़ियों ने हालांकि, इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट को हटाने पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है।

पूर्व खिलाड़ी पॉल मैकनामी ने कहा, “पर्थ में होने वाला यह एक अच्छा टूर्नामेंट था। पर्थ में दर्शकों ने हॉपमैन कप से ज्यादा किसी और चीज को नहीं अपनाया, इसलिए मुझे यह सुनकर थोड़ा दुख हुआ कि अब यह टूर्नामेंट नहीं खेला जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493