उप्र : सपा ने घोषित किए और 5 प्रत्याशी

लखनऊ, 28 मार्च (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी। पार्टी ने पांच प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है।

सपा ने मुरादाबाद लोकसभा सीट से नासिर कुरैशी, बरेली से पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, उन्नाव से पूजा पाल को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, झांसी से श्याम सुंदर सिंह यादव व कुशीनगर से नथुनी प्रसाद कुशवाहा को टिकट दिया है।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है। सपा 37 और बसपा 38 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी, जबकि अमेठी और रायबरेली में अपने उम्मीदवार नहीं उतारने की घोषणा कर चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493