हॉफेनहेम से जुड़े चिली के वारगास

बर्लिन, 25 अगस्त (आईएएनएस)। चिली के एडवडरे जीसस वारगास रोजास ने जर्मन लीग क्लब हॉफेनहेम का रुख किया है।

बर्लिन, 25 अगस्त (आईएएनएस)। चिली के एडवडरे जीसस वारगास रोजास ने जर्मन लीग क्लब हॉफेनहेम का रुख किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक वारगास ने इटली के क्लब नापोली का साथ छोड़ते हुए हॉफेनहेम का दामन थामा है। 25 साल के वारगास ने क्लब के साथ चार साल का करार किया है।

वारगास की मौजूदगी के बाद हॉफेनहेम की आक्रमक पंक्ति को मजबूती मिलेगी, जो इस साल रोबर्ट फिर्मिनो के इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब चले जाने से कमजोर हो गई थी।

वारगास 2012 से नापोली के सदस्य थे। वह हालांकि कभी भी मुख्य टीम में जगह नहीं बना सके। वह इस दौरान क्वींस पार्क रेंजर्स के लिए लोन पर आधारित करार के तहत खेले। इस दौरान उन्होंने 22 मैचों में चार गोल किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493