हॉफ्फेनहेम क्लब में फिर शामिल हुए फ्रीबर्ग के ग्रिफो

बर्लिन, 12 जून (आईएएनएस)। मिडफील्डर विंसेंजो ग्रिफो को एससी फ्रीबर्ग को उनके लीग प्रतिद्वंद्वी टीएसजी-1899 हॉफ्फेनहेम क्लब में शामिल कर लिया गया है।

जर्मन लीग क्लब ने कहा कि ग्रिफो को तुरंत प्रभाव के साथ शामिल किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 25 वर्षीय आक्रामक मिडफील्डर एक बार फिर अपने पुराने क्लब हॉफ्फेनहेम के साथ शामिल हो गए हैं। उन्होंने 2012 से 2014 तक इस क्लब का प्रतिनिधित्व किया था।

ऐसे में अब नए करार के तहत ग्रिफो जून, 2022 तक हॉफ्फेनहेम क्लब के साथ बने रहेंगे।

हॉफ्फेनहेम क्लब के खेल निदेशक एलेक्जेंडर रोसेन ने कहा, “आपको ग्रिफो की बेहतरीन तकीनीक क्षमताओं के बारे में अधिक कुछ कहने की जरूरत नहीं। मैं आश्वस्त हूं कि वह एक शानदार आक्रामक खिलाड़ी हैं और टीम में अहम योगदान देंगे।”

साल 2015 से ग्रिफो ने फ्रीबर्ग क्लब का प्रतिनिधित्व किया है। इस क्लब में उन्होंने 61 मैचों में 20 गोल दागे हैं।

ग्रिफो ने कहा, “इस करार के साथ घर में वापसी जैसा महसूस हो रहा है। क्लब ने मेरे जाने के बाद मजबूती से विकास किया। हमारा आगामी साल रोमांचक होगा, जिसमें एक खास चुनौती होगी। मैं अपनी क्षमताओं से क्लब में योगदान देना चाहता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493