तेजस्वी ने वाजपेयी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

पटना, 12 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी ने मंगलवार को वाजपेयी के दीघार्यु होने की कामना करते हुए ट्वीट कर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। भगवान उन्हें स्वस्थ एवं दीघार्यु रखें।”

वाजपेयी मंगलवार को दूसरे दिन भी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493