हॉलीवुड ‘ड्रैकुला’ के निधन से बॉलीवुड में शोक

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड के महान खलनायक और भुतहा फिल्मों के महारथी अभिनेता क्रिस्टोफर ली नहीं रहे। बॉलीवुड के मधुर भंडारकर, रणवीर शौरी व अन्य सिने हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया।

क्रिस्टोफर (93) फिल्म प्रोडक्शन कंपनी हैमर हॉरर फिल्म्स की फिल्मों में ‘काउंट ड्रैकुला’ की भूमिका निभाने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने रविवार को लंदन में अंतिम सांस ली। वह सांस एवं हृदय संबंधी समस्या से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर गुरुवार को सामने आई, जिसके बाद वैश्विक मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

सिने हस्तियों ने ट्विटर पर शोक जताया।

-फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर : द ड्रैकुला खामोश हो गया। मनोरंजन जगत ने आज एक अपूर्व दिग्गज को खो दिया। आत्मा को शांति मिले।

-लेखक-फिल्मकार मिलाप जावेरी : आत्मा को शांति मिले क्रिस्टोफर ली। कई के लिए ड्रैकुला, मेरे लिए सरुमन (हुनरमंद व्यक्ति)।

-फिल्मकार साजिद खान : क्रिस्टोफर ली, आत्मा को शांति मिले। वह अपने विभिन्न मनोरंजक किरदारों के जरिए हमेशा जीवित रहेंगे। खासकर स्कारमंगा के किरदार से।

-निर्देशक सुजॉय घोष : सुनहरी बंदूक वाला शख्स अब नहीं रहा।

-फिल्म निर्देशक संगीत सिवान : क्रिस्टोफर सर, आत्मा को शांति मिले। मेरे लिए वह मैंने जब से ‘द ड्रैकुला हेज राइजन फ्रॉम हिज ग्रेव’ का ट्रेलर देखा, तभी से खौफ का चेहरा हैं।

अभिनेता रणवीर सिंह और विवान शाह ने भी ‘आरआईपी’ (रेस्ट इन पीस) लिख उनके निधन पर शोक जताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493