होंडा ग्राजिया की बिक्री का आंकड़ा 50,000 के पार

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड (एचएमएसआई) के नवीनतम 125 सीसी के स्कूटर होंडा ग्राजिया ने लांच होने के ढाई महीने के भीतर ही 50,000 वाहनों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।

कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि उपभोक्ताओं से मिली शानदार प्रतिक्रिया के चलते ग्राजिया ने अपने लांच के महीने में ही भारत के सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 10 स्कूटरों में अपनी जगह बना ली थी। होंडा ने ग्राजिया को पिछले साल नवंबर के अंत में लांच किया था।

एचएमएसआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (सेल्स एंड मार्केटिंग) यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, “ग्राजिया का मॉडर्न स्टाइल, उच्च गुणवत्ता, उत्कृष्ट भरोसा और उद्योग जगत में पहली बार पेश किए गए फीचर्स जैसे एलईडी हेड लैम्प, पूर्णतया डिजिटल मीटर और 3 स्टैप इको स्पीड इंडीकेटर से लैस है, जो इसे बाजार में मौजूद अन्य स्कूटरों से अलग बनाते हैं। उपभोक्ताओं से मिली शानदार प्रतिक्रिया इस बात की पुष्टि करती है कि बड़ी संख्या में भारतीय युवा ग्राजिया को पसंद कर रहे हैं। ग्राजिया आने वाले समय में तेजी से विकसित होते स्कूटर बाजार में होंडा को अग्रणी स्थिति पर स्थापित करेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493