मेक्सिको सिटी, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी अधिकारियों की ओर से फीफा भ्रष्टाचार घोटाले में आरोपी करार दिए जाने वाले होंडुरास फुटबाल महासंघ के पूर्व अध्यक्ष राफाएल लियोनाडरे कालेजास ने किसी भी तरह के गलत काम से इनकार किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कालेजास ने घोटाले में कथित तौर पर अपना नाम शामिल होने की प्रतिक्रिया में कहा, “मेरा मैच फिक्सिंग से कोई लेना-देना नहीं है।”
उन्होंने आगे कहा कि वह अपने नाम को हटाने के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे।
कालेजास 1990-1994 तक होंडुरास फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष रह चुके हैं।
होंडुरास सरकार ने गुरुवार को कालेजास के लिए अमेरिका प्रत्यपर्ण का अनुरोध प्राप्त किया है।
सरकार ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “कानून से ऊपर कोई नहीं है, सरकार ने अमेरिका को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।”
dharmpath.com dharmpath