यूरिया सब्सिडी के दुरुपयोग की संभावना खत्म कर रहे हैं : मोदी

नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि 80 हजार करोड़ रुपये की यूरिया सब्सिडी के दुरुपयोग की संभावना खत्म करने की कोशिश जारी है, ताकि इसका उपयोग सिर्फ कृषि में ही हो।

मोदी ने यहां हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप सम्मिट 2015 के उद्घाटन सत्र में कहा, “हम 80 हजार करोड़ रुपये की यूरिया सब्सिडी के दुरुपयोग की संभावना खत्म कर रहे हैं, ताकि इसका लाभ सिर्फ किसान ही ले सकें।”

मोदी ने कहा, “हम यूरिया की ‘नीम कोटिंग’ कर रहे हैं। उसके बाद यूरिया का उपयोग रसायन उद्योग में कच्चे माल के रूप में नहीं हो सकेगा और उसकी चोरी नहीं होगी।”

उन्होंने कहा, “इससे किसानों को मदद मिलेगी, क्योंकि यूरिया कृषि आधारित अर्थव्यवस्था की बुनियादी जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493