होटल के कमरे में मृत पाया गया जम्मू एवं कश्मीर पुलिस अधिकारी

श्रीनगर, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस का एक अधिकारी बुधवार को बडगाम जिले में अपने होटल के कमरे में मृत पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे की अपहरण-रोधीइकाई में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अब्दुल हामिद का शव हुमहामा क्षेत्र के होटल से बरामद किया गया।

मृतक बारामूला जिले का रहने वाला था और प्रशासन की ओर से होटल में उसके रहने की व्यवस्था की गई थी।

शुरुआती जांच के अनुसार, पुलिस ने कहा कि पुलिसकर्मी की मौत संभवत: दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493