होर्मुज में ईरान ने तेल से लदे भारतीय जहाज को बनाया निशाना

ईरान-दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज (Strait of Hormuz) एक बार फिर तनाव के केंद्र में आ गया है. हाल ही में एक भारतीय ऑयल टैंकर के आसपास हुई फायरिंग की घटना ने न सिर्फ समुद्री सुरक्षा बल्कि भारत की ऊर्जा सप्लाई को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जानकारी के अनुसार, भारतीय टैंकर Jag Arnav इस संवेदनशील इलाके से गुजर रहा था, तभी उस पर ईरानी नौसेना की तरफ से फायरिंग किए जाने की खबर सामने आई. हालांकि, पास में मौजूद दूसरा जहाज सुरक्षित रहा, लेकिन इस घटना ने ये साफ कर दिया कि क्षेत्र में हालात अभी भी बेहद अस्थिर हैं.

स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज ईरान और ओमान के बीच स्थित एक संकरा समुद्री मार्ग है, जहां से दुनिया के करीब 20% कच्चे तेल की सप्लाई गुजरती है.

भारत जैसे देश, जो अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर हैं, इस रास्ते पर काफी हद तक निर्भर रहते हैं. ऐसे में यहां किसी भी तरह का तनाव सीधे भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकता है.

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493