नई दिल्ली-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं. ये संबोधन विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने वाले विधेयक के लोकसभा में खारिज होने के एक दिन बाद हो रहा है. मोदी ने अपने संबोधन को महिला आरक्षण लागू करने के मुद्दे और संसद में हुए घटनाक्रम पर चर्चा किए जाने की उम्मीद है, जहां शुक्रवार को विपक्षी दलों ने संविधान (131वां संशोधन) विधेयक के खिलाफ मतदान किया था.
इस विधेयक के तहत, 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन के बाद, 2029 के संसदीय चुनावों से पहले महिला आरक्षण कानून को लागू करने के लिए लोकसभा सीटों को वर्तमान 543 से बढ़ाकर 816 तक किया जाना था. साथ ही, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में भी महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को समायोजित करने के लिए सीटों की संख्या बढ़ाई जानी थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक तमिलनाडु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, ‘इस कार्यक्रम के बाद, मैं आज रात 8:30 बजे इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करूंगा. आज डीएमके के पास दिखाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है, उठाने के लिए कोई ठोस मुद्दे नहीं हैं. इसीलिए उन्होंने तमिलनाडु की सीटों में कटौती को लेकर झूठे डर फैलाने का सहारा लिया. डीएमके ने पहले कहा था कि मौजूदा आनुपातिक प्रतिनिधित्व को बरकरार रखा जाना चाहिए और हमने भी इसका प्रस्ताव रखा था, लेकिन अब उन्होंने अपना रुख बदल लिया है.’
dharmpath.com dharmpath