होर्मुज में शुरू हुई धोखाधड़ी, फर्जी रास्ता देने के नाम पर ठग मांग रहे क्रिप्टो में पेमेंट

तेहरान-भारत समेत दुनिया भर के ऑयल टैंक और दूसरे जहाजों पर नई मुसीबत आ गई है. समंदर में अब धोखाधड़ी करने वालों की भी एंट्री हो गई है. धोखेबाज जहाज मालिकों को क्रिप्टो पेमेंट के बदले होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरने का झूठा ऑफर दे रहे हैं.

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक होर्मुज में चल रहे इस खेल का खुलासा तब हुआ जब एक दिल दहला देने वाली ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई. इस रिकॉर्डिंग में एक ठगा गया नाविक ईरान से गुहार लगा रहा था कि उसे वापस जाने दिया जाए, क्योंकि जलमार्ग से गुजरते समय उस पर गोलियां चलाई जा रही थीं.

Sanmar Herald नाम का यह भारतीय टैंकर, फारस की खाड़ी से होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते बाहर निकलने की कोशिश करता हुआ दिखाई दिया.

भारतीय तेल टैंकर के कैप्टन और ईरानी नौसेना के बीच हुई रेडियो बातचीत में, नाविक ने कहा, यह मोटर वेसल Sanmar Herald है. आपने मुझे आगे बढ़ने की मंजूरी दी थी. आपका नाम मेरी सूची में दूसरे नंबर पर है. कैप्टन ने गुहार लगाते हुए कहा, आप अभी गोलियां चला रहे हैं. मुझे वापस जाने दीजिए.

समुद्री जोखिम सेवाएं देने वाली कंपनी Marisk ने सोमवार को एक अलर्ट जारी किया. इसमें चेतावनी दी गई कि कई शिपिंग कंपनियों को ऐसे धोखेबाज़ों से संदेश मिले हैं, जो खुद को ईरानी अधिकारी बता रहे थे.

कंपनी ने जहाज मालिकों को इन “खास” धोखाधड़ी वाले संदेशों के बारे में आगाह किया, और उन्हें भरोसा दिलाया कि ये संदेश ईरान के किसी भी आधिकारिक स्रोत से नहीं आए थे.

कथित तौर पर, एक धोखाधड़ी वाले संदेश में यह लिखा था, दस्तावेज़ जमा करने और ईरानी सुरक्षा सेवाओं द्वारा आपकी पात्रता की जांच करने के बाद, हम यह तय कर पाएंगे कि आपको क्रिप्टोकरेंसी (BTC या USDT) के रूप में कितनी फीस चुकानी होगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान-अमेरिका के युद्ध विराम को बढ़ा दिया है लेकिन उन्होंने होर्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी जारी रखने का फैसला किया है. वही, ईरान ने “पूरी तरह से खुला” घोषित करने के 24 घंटे से भी कम समय में, तेल के इस अहम रास्ते को फिर से बंद कर दिया. ईरान ने चेतावनी दी कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास आने वाले किसी भी जहाज को निशाना बनायाजाएगा.

इस नाकेबंदी के कारण खाड़ी में लगभग 20,000 तेल टैंकर और अन्य मालवाहक जहाज फंसे हुए हैं. मारिस्क ने कहा कि कम से कम एक जहाज इस घोटाले का शिकार हुआ है.

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481