पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सी.पी.चौहान ने बताया, “पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनस के बीच एक जोड़ी होली विशेष गाड़ी का संचालन दो फेरों में करने का निर्णय लिया है। कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनस-कामाख्या साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन कामाख्या से आठ एवं 15 मार्च, प्रत्येक बुधवार तथा आनंद विहार टर्मिनस से 10 और 17 मार्च प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी।”
उन्होंने बताया कि 02503 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन कामाख्या से 10 बजे प्रस्थान कर न्यू बोगाईगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, बरौनी स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन छपरा से 2.10 बजे, बलिया से 3.05 बजे, वाराणसी से 5.20 बजे, लखनऊ से 12.35 बजे, मुरादाबाद से 18.00 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनस 21.30 बजे पहुंचेगी।
उन्होंने कहा कि वापसी यात्रा में 02504 आनंद विहार टर्मिनस-कामाख्या साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन आनंद विहार टर्मिनस से 5.15 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 8.35 बजे, लखनऊ से 14.00 बजे, वाराणसी से 22.10 बजे दूसरे दिन बलिया से 00.35 बजे, छपरा से 1.55 बजे छूटकर बरौनी, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू बोगाईगांव स्टेशनों पर रुकते हुए कामाख्या 19.30 बजे पहुंचेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के आठ, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक तथा एस.एल.आर./एस.एल.आर.डी. के दो कोचों सहित कुल 15 कोच लगाए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath