होशंगाबाद में एक परिवार के 3 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत

होशंगाबाद, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में एक ही परिवार के तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में एक लड़का और दो लड़कियां शामिल हैं। सभी सगे भाई-बहन थे।

सोहागपुर थाने के प्रभारी राजेंद्र बर्मन ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि कामठी गांव के जंगल में स्थित तालाब के किनारे सोमवार देर शाम सोहागपुर थाना क्षेत्र के चंदन ठाकुर की दो बेटियों और एक बेटा के कपड़े मिले और खोजबीन करने पर तीनों के शव तालाब से बरामद हुए, इसलिए आशंका है कि तीनों नहाने के दौरान डूब गए होंगे।

बर्मन के मुताबिक, चंदन ने सोहागपुर थाने में रिपोर्ट लिखाई कि उसके तीनों बच्चे सोमवार की दोपहर को घर से निकले थे। देर शाम तक घर न लौटने पर उनकी खोज की गई तो तीनों के शव तालाब में मिले। गांव वालों की मदद से तीनों के शव तालाब से निकाल लिए गए। बच्चों की उम्र 6 से 10 साल के बीच थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493