हौती विद्रोहियों ने सऊदी गठबंधन सेना का लड़ाकू विमान मार गिराया

सना, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। यमन के शिया हौती विद्रोहियों का कहना है कि उन्होंने सना के पूर्वोत्तर में सऊदी अरब के नेतृत्व की गठबंधन सेना का लड़ाकू विमान मार गिराया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने हौती सैन्य अधिकारियों के हवाले से बताया गया, “सना के नेहम जिले में आज सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल से सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना का जेट विमान को मार गिराया गया।”

हालांकि, हौती विद्रोहियों के इन दावों पर अभी तक सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने कोई बयान नहीं दिया है।

यदि इसकी पुष्टि हो जाती है तो यह एक महीने से भी कम समय में यमन के विद्रोहियों द्वारा मार गिराया जाने वाला दूसरा लड़ाकू विमान होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493