ह्युंडई की बिक्री 3 फीसदी बढ़ी

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। ह्युंडई मोटर इंडिया (एचएमआईएल) ने बुधवार को कहा कि जून महीने में उसकी बिक्री 3.1 फीसदी बढ़ी।

कंपनी ने जून 2015 में 52,062 कारें बेची। यह संख्या एक साल पहले समान अवधि में 50,518 थी।

कंपनी के बिक्री एवं विपणन वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा, “एलाइट आई20, ग्रैंड और एक्सेंट की बेहतर मांग से (घरेलू बाजार में) ह्युंडई की बिक्री 8.3 फीसदी बढ़ी और ग्लोबल एसयूवी क्रेटा की आगामी लांचिंग के साथ हमें उम्मीद है कि आगे कंपनी की बिक्री बढ़ती रहेगी।”

कंपनी ने कहा कि जून महीने में उसकी घरेलू बिक्री 8.3 फीसदी बढ़ी। कंपनी ने भारतीय बाजार में इस दौरान 36,300 कारें बेची। यह संख्या एक साल पहले समान अवधि में 33,514 थी।

हालांकि कंपनी का निर्यात आलोच्य महीने में 7.3 फीसदी घटकर 15,762 वाहनों का रहा, जबकि एक साल पहले के समान महीने में निर्यात 17,004 वाहनों का हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493