ह्युंडई मोटर इंडिया की घरेलू बिक्री 17 फीसदी बढ़ी

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑटोमोबाइल विनिर्माता ह्युंडई मोटर इंडिया की सितंबर माह की घरेलू बिक्री में 17 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई।

कंपनी ने रविवार को कहा कि सितंबर में कंपनी की गाड़ियों की घरेलू बिक्री 50,028 रही, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 42,605 थी।

ह्युंडई मोटर इंडिया के बिक्री एवं विपणन निदेशक राकेश श्रीवास्तव ने सितंबर की बिक्री पर टिप्पणी करते हुए कहा, “ह्युंडई ने इस त्योहारी मौसम में नई लॉन्च हुई नेक्स्ट जेन वेरेना के शानदार प्रदर्शन और क्रेटा, इलाइट आई20 और ग्रैंड आई10 की मजबूत मांग के चलते 17.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,028 गाड़ियों की बिक्री का शानदार आंकड़ा हासिल किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493