ह्यूस्टन बंदरगाह पर खड़े जहाज में लगी आग

ह्यूस्टन, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका में टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन नगर में बंदरगाह पर खड़े एक जहाज में सोमवार को आग लग गई।

स्थानीय टेलीविजन चैनल ‘एबीसी13’ की रिपोर्ट के अनुसार, आग ‘नेविगेटर यूरोपा’ जहाज की मोटर में लगी। तटीय रक्षक पोर्ट ऑफ ह्यूस्टन और ह्यूस्टन फायर डिपार्टमेंट के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

तटीय रक्षक ने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट ऐसा संकेत दे रही हैं कि जहाज हाइड्रोकार्बन गैस एथिलीन को ट्रांसफर कर रहा था, लेकिन फिलहाल इस बारे में नहीं बताया गया है कि इस केमिकल की वजह से ही आग लगी या नहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493