शी का जलवायु समझौते के प्रभावी क्रियान्वयन का आह्वान

इस संबंध में शी ने फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद के साथ टेलीफोन पर बात की। उन्होंने कहा कि पेरिस समझौते से 2020 से जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग को दिशा मिली है।

उन्होंने 21वीं कॉन्फ्रेंस ऑफ द पार्टीज (सीओपी21) के मेजबान देश के रूप में फ्रांस के बेहतरीन प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि चीन ने भी इस बैठक को सफल बनाने में अपना योगदान दिया है।

शी ने कहा कि पेरिस सम्मेलन की सफलता दर्शाती है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय सहयोग और बातचीत के जरिए प्रमुख वैश्विक मुद्दों को सुलझाने में सक्षम है।

शी ने चीन-फ्रांस के संबंधों के बारे में कहा कि दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी से इस साल विकास को नई दिशा मिली है।

शी ने कहा कि उन्हें चीन और फ्रांस के बीच राजनीतिक आदान-प्रदान, रणनीतिक आपसी विश्वास बढ़ाने, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग, वैश्विक शासन में सुधार को बढ़ावा देने और 2016 में प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर संचार एवं समन्वय की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493