लखनऊ, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश जिलों में मंगलवार सुबह गुनगुनी धूप निकलने से लोगों को सर्द मौसम से राहत मिली। पूर्वाचल के कई जिलों में सुबह में कोहरे का असर भी दिखा।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप रहेगी, लेकिन साथ ही ठंडी हवाओं का भी जोर रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री, कानपुर में 11 डिग्री, गोरखपुर में 9.5 डिग्री, इलाहाबाद में 12.3 डिग्री और झांसी में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath