ह्वील्स इंडिया को 2015-16 में 40 करोड़ रुपये शुद्ध लाभ

चेन्नई, 25 मई (आईएएनएस)। वाहनों के पहिए बनाने वाली कंपनी ह्वील्स इंडिया लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि वित्त वर्ष 2015-16 में उसे 39.99 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।

कंपनी ने यहां जारी अपने बयान में कहा कि आलोच्य वित्त वर्ष में उसका शुद्ध लाभ 34 फीसदी बढ़कर 39.99 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 29.74 करोड़ रुपये था।

कंपनी की आय इस दौरान 1,982 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,018 करोड़ रुपये रही।

बयान के मुताबिक, कंपनी के प्रबंध निदेशक श्रीवत्स राम ने कहा, “वाणिज्य वाहन क्षेत्र में मजबूत रिकवरी के कारण हमारी आय बढ़ी है।”

कंपनी के बोर्ड ने प्रति शेयर 5.50 रुपये लाभांश देने की सिफारिश की है। पिछले वर्ष कंपनी ने 4.50 रुपये लाभांश दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493