मेरठ और बागपत के लिए एटीएस कमांडो की टीम लगाई गई है। संवेदनशील 38 जिलों के लिए 50 कंपनी पीएसी समेत भारी-भरकम पुलिस बल आवंटित किया गया है। 23 सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन कैमरे भी कांवड़ा यात्राओं की निगहबानी करेंगे।
पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था हरीराम शर्मा ने बताया कि डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों को लेकर अदालत ने गाइडलाइन तैयार की है। अदालत के निर्देश का पालन होगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि बागपत के पूरा महादेव मंदिर में एक अगस्त को लाखों श्रद्धालु जुटेंगे।
शर्मा ने बताया कि ऐसे ही कई और मंदिर हैं जहां बहुत भीड़ आएगी। इसके हिसाब से सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पंडा, डीजीपी जावीद अहमद और एडीजी कानून-व्यवस्था दलजीत सिंह चौधरी कई क्षेत्रों में भ्रमण कर तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं।
पुलिस मुख्यालय से पांच एएसपी, 22 डीएसपी, 30 निरीक्षक, 70 एसआई, 200 आरक्षी, चार महिला आरक्षी, दो ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 10 टीएसआई, 20 मुख्य आरक्षी यातायात, 55 आरक्षी यातायात, 17,735 होमगार्ड, चार टीयर गैस स्क्वाड, 10 गोताखोर, 3400 रिक्रूट, छह एंटी सबोटॉज टीम, दो एटीएस कमांडो टीम, एक एंटी माइंस टीम और 23 सीसीटीवी कैमरे दिए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath