ेस्पेनिश लीग : इस सत्र में रोनाल्डो के नाम सबसे ज्यादा गोल

मेड्रिड, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले पुर्तगाल के फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने स्पेनिश लीग में गेटाफे के खिलाफ अपना 31वां गोल कर इस सत्र में अपने गोलों की संख्या और बढ़ा ली है। वह सत्र में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

रोनाल्डो और उनके पीछे चल रहे बार्सिलोना के लुइस सुआरेज के बीच इस समय चार गोल का अंतर है। वहीं, रोनाल्डो अपने करियर गोल के मामले में बार्सिलोना के लियोनेल मेसी से आठ गोल आगे हैं। मेसी ने इसी सप्ताह अपना 500वां गोल किया था।

रोनाल्डो ने सत्र का अपना 31वां गोल कोलिसिएम अलफोंसो पेरेज स्टेडियम में गेटाफे के खिलाफ किया। इस मैच में मेड्रिड ने 5-1 से जीत हासिल की थी।

बार्सिलोना के मेसी ने अपना 500वां गोल रविवार को वालेंसिया के खिलाफ किया था। उनका गोल हालांकि बार्सिलोना को जीत नहीं दिला सका और वह मैच 1-2 से हार गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493