मप्र : महावीर जयंती पर मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने शुभकामनाएं दी

भोपाल, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। महावीर जयंती के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल रामनरेश यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों को दिए अपने शुभकामना संदेश में कहा है, “भगवान महावीर ने मानव जाति को अहिंसा, जीव दया और शांति का संदेश दिया। भगवान महावीर के आदर्श, सिद्घांत और संदेश वर्तमान में भी प्रासंगिक है और आगे भी हमेशा रहेंगे।”

राज्यपाल राम नरेश यादव ने महावीर जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। उन्होंने कहा, “भगवान महावीर ने सत्य, अहिंसा और करुणा के नैतिक मूल्यों पर चलकर मानव-कल्याण की शिक्षा दी। उनके संदेश विश्वशांति के लिए आज भी प्रासंगिक हैं।”

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्घि की कामना भी की है।

जनसंपर्क, ऊर्जा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा तथा खनिज संसाधन मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने महावीर जयंती के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। शुक्ल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि “तप से जीवन पर विजय प्राप्त करने का पर्व महावीर जयंती के रूप में मनाया जाता है। भगवान महावीर ने धर्म की वास्तविकता को स्थापित किया।”

उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्घि तथा विकास की कामना की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493