्अब महान खिलाड़ी नहीं रहे : वॉ

मेलबर्न, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का मानना है कि इंग्लैंड के विवादित बल्लेबाज केविन पीटरसन अब महान खिलाड़ी नहीं रहे। वॉ के मुताबिक पीटरसन अब राष्ट्रीय टीम में जगह पाने के काबिल नहीं हैं।

पीटरसन को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पिछले साल टीम के साथ विवाद के कारण निष्कासित कर दिया था। इस बाद से पीटरसन एक साल से भी ज्यादा समय से इंग्लैंड के लिए नहीं खेले हैं।

पीटरसन हालांकि समय-समय पर इंग्लैंड के लिए खेलने की इच्छा जाहिर करते रहे हैं। इंग्लिश टीम में वापसी करने के प्रयास के तहत ही उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से लीग चरण में खेलने को तरजीह नहीं देते काउंटी टीम सरे के साथ करार किया।

समाचार पत्र ‘द मिरर’ के ऑनलाइन संस्करण के अनुसार वॉ ने हालांकि पीटरसन की वापसी की कोशिशों का समर्थन नहीं करते हुए कहा, “इंग्लैंड को अब आगे की ओर देखना चाहिए। कई बार आपकों सफलता के लिए छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करना पड़ता है। मुझे नहीं लगता है कि आज की तारीख में वह एक महान बल्लेबाज हैं।”

वॉ के अनुसार पीटरसन ने भले ही हाल में अच्छा फॉर्म दिखाया हो और अच्छे खिलाड़ी हो लेकिन अब उनमें वह बात नहीं है।

वॉ के अनुसार पीटरसन का व्यक्तित्व भी इसका एक कारण है और वह बहुत आत्मकेंद्रित इंसान हैं। इसके अलावा पूर्व में घटी घटनाएं भी उनके टीम में वापसी के रास्ते में बाधक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493