्नराफेल सौदा : भाजपा का आरोप, पाकिस्तान की मदद कर रही कांग्रेस

नई दिल्ली, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह विवादास्पद राफेल सौदे को लेकर भारत पर हमला करने के लिए पाकिस्तान की मदद कर रही है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस और पाकिस्तान के बीच एक ‘साजिश’ चल रही है, जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाना है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए पाकिस्तानी राजनेताओं की टिप्पणियों का हवाला दिया, जिन्होंने भारत पर अपने हमले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीटों का इस्तेमाल किया है।

पात्रा ने कहा, “ट्वीट का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद हुसैन ने कहा है कि राहुल गांधी भी मानते हैं कि मोदी सरकार ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।”

पात्रा ने हुसैन के ट्वीट्स का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि “गांधी के ट्वीट पाकिस्तान के खिलाफ भाजपा के अभियान को स्पष्ट करते हैं।”

पात्रा ने पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक के एक ट्वीट का भी जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि अगर गांधी ‘जेट गेट’ मामले को सही तरीके से उठाते हैं, तो वह भारत के अगले प्रधानमंत्री होंगे।

पात्रा ने कहा, “पाकिस्तान और कांग्रेस के बीच समानता का सूत्र महज एक संयोग नहीं है। यह एक साजिश है।”

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को सवाल किया था कि क्या गांधी ने मोदी को हटाने के लिए पाकिस्तान के साथ महागठबंधन बनाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493