नई दिल्ली, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में भारी वर्षा के कारण आई बाढ़ में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति के लिए 50,000 रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है।
प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, यह राशि प्रधामंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रदान की जाएगी। तमिलनाडु में आई बाढ़ से अब तक 325 लोगों की मौत हो चुकी है।
dharmpath.com dharmpath