्रेउप्र : जीत पर झूमे कांग्रेसी, फोड़े पटाखे, मिठाई बांटी

जिलाध्यक्ष रामबेलास सिंह व कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवायी में हाथों में झंडा-बैनर के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, मध्यप्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ जनता को इसका श्रेय देते हुए जमकर जिंदाबाद के नारे लगाए।

कार्यवाहक अध्यक्ष सिंह ने कहा, “यह जीत भाजपा के झूठे जुमलों व मोदी सरकार के कुशासन पर जीत है। जनता ने समाज को तोड़ने वाली ताकतों को करारा जवाब दिया है।”

इस मौके पर शमशेर मल्ल, संतोष श्रीवास्तव, मनीष जायसवाल, नवीज आलम, मदनपाल सिंह, मुहम्मद जहीरूद्दीन, इरशाद, इनायत अली, चंद्रशेखर सिंह, मासूत, प्रदीप वर्मा, प्रदीप मोदनवाल, प्रिंस सिंह, हिमांशु, प्रवीण, अंकित मिश्रा, अखलाख खान, शिवम पटेल, बैजनाथ सिंह, उमर आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493