्रेउप्र : डाकिये की संदिग्ध हालात में मौत

गोरखपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खोराबार के तरकुलानी गांव निवासी एक पोस्टमैन अपने परिवार के साथ रहता था। बताया जाता है कि उसकी शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार सुबह मजनूं चौराहे पर उसका शव पड़ा मिला।

बताया जाता है कि पोस्टमैन की मौत कच्ची शराब पीने से हुई है। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही शुरू की तो लोग भड़क उठे। उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। इस बीच लोगों ने पुलिस के वाहनों में तोडफोड़ और दो बाइक में आग भी लगा दी।

हालात को बिगड़ता देख पुलिस ने उग्र लोगों पर लाठीचार्ज कर हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने किसी तरह मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लोगों ने पुलिस पर कच्ची शराब बनाने वालों से मिलीभगत का आरोप लगाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493